दुमका, जुलाई 28 -- Dumka News: जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तालझारी बाजार के समीप प्रहलाद पंडित के आठ वर्षीय पुत्र विवेक कुमार को सोमवार की शाम पांच बजे के करीब अज्ञात बाइक चालक ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। वहीं घटना के बाद बाइक चालक वाहन सहित भागने में सफल रहा। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि विवेक कुमार अपने घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान अज्ञात बाइक चालक धक्का मार कर भागने में सफल रहा। आसपास के लोगों के द्वारा स्थानीय तौर पर चिकित्सा के पश्चात दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज में बालक को भर्ती कराया गया। घरवालों की आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...