Dumka News: अज्ञात चोरों ने घर में सेंधमारी का किया प्रयास
दुमका, अगस्त 18 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया थाना क्षेत्र के गोलबंधा पंचायत अंतर्गत हथियापाथर गांव में बीते सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर चोरी करने का प्रयास किया। गृहस्वामी मनोतन बेसरा ने बताया कि चोरों ने उनके घर में सेंधमारी करने की कोशिश की। जिस कमरे में सेंधमारी का प्रयास चोरों ने की है उसमें धान रखा हुआ था। घर के ठीक बगल वाले कमरे में उनकी गोलदारी की दुकान भी संचालित है। गृहस्वामी की आशंका है कि चोर पहले घर में रखे धान और उसके बाद बगल की दुकान में चोरी करने की योजना बना रहे थे, लेकिन किसी कारणवश वे नाकाम रहे। मंगलवार की सुबह जैसे ही घटना की जानकारी लोगों को मिली गांव के लोग वहां जमा हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.