Dumka News: अंगीठी के धुएं से दम घुटने पर छह वर्षीय बच्ची की मौत, मां और दो बेटियां बेहोश
दुमका, नवम्बर 4 -- अंगीठी के धुएं से दम घुटने की घटना Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। दुमका के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेहराबांक गांव में अंगीठी (बोरसी) के धुएं से दम घुटने के कारण छह वर्षीय बालिका की मौत हो गई, जबकि उसकी मां और दो बहनें बेहोश हो गईं। बेहोश लोगों में 11 दिन की नवजात बच्ची भी शामिल है। मंगलवार की सुबह परिजन सभी को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने छह वर्षीय निक्की कुमारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मां रीना देवी, नवजात बच्ची और 11 वर्षीय रूपाली कुमारी का इलाज चल रहा है। तीनों की हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों के अनुसार रीना देवी अपनी 11 दिन की नवजात बेटी, छह वर्षीय निक्की कुमारी और 11 वर्षीय रूपाली कुमारी के साथ एक कमरे में सोई हुई थी। रात में नवजात बच्ची को सेंकने के लिए रीना देवी ने कमरे में अंगीठी (बोरसी) जलाई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.