Duleep Trophy LIVE Score: ईस्ट जोन को फाइनल के लिए चाहिए 23 रन, क्रीज पर कप्तान ईशान किशन
नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- Duleep Trophy LIVE Score: दिलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल का आयोजन बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड में हो रहा है। आज मैच का तीसरा और अहम दिन है। तीसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। पहला सेमीफाइनल सेंट्रल जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जा रहा। सेंट्रल जोन ने 159 रनों का लक्ष्य रखा है। फिलहाल, कप्तान ईशान किशन (31) और सुदीप घरामी (6) बल्लेबाजी कर रहे हैं। पहली पारी में शतक से चूकने वाले वैभव सूर्यवंशी दूसरे पारी में फिफ्टी से दूर रह गए। 15 वर्षीय ओपनर ने 43 गेंदों में 40 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और दो छक्के हैं। उन्हें यश ठाकुर ने 14वें ओवर में कप्तान रजत पाटीदार के हाथों लपकवाया। उन्होंने अभिमन्यु ईश्वरन के साथ पहले विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी की। अभिमन्यु ने 55 गेंदों में 24 रन जोड़े, जिसमें एक सिक्स है। उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.