नई दिल्ली, अगस्त 31 -- Duleep Trophy LIVE Cricket Score- दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल के दूसरे दिन ईस्ट जोन की तरफ से वैभव सूर्यवंशी बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। पहला सेमीफाइनल रजत पाटीदार की अगुवाई वाली सेंट्रल जोन और ईशान किशन की ईस्ट जोन के बीच खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन सेंट्रल जोन 266 के स्कोर पर सिमट गई। रिंकू सिंह एकमात्र ऐसे बल्लेबाज रहे, जो 50 रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब हुए। उन्होंने 60 रनों की महत्वपूर्ण परी खेली। वहीं ईस्ट जोन के लिए मुकेश कुमार और अभिजीत के सरकार ने 3-3 तो मोहम्मद शमी और मोहम्मद कौनैन कुरैशी को 2-2 सफलताएं मिली। वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी के पिछले मैच में बल्ले से अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाए थे, ऐसे में आज उनकी नजरें बड़ा स्कोर करने पर होगी। यह भी पढ़ें- Women Asia Cup में भारत का धमाकेदार आगाज, पॉइंट्स टेब...