नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- Duleep Trophy Final LIVE Score: ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज मैच का तीसरा दिन है। मंगलवार को तिलक वर्मा की अगुवाई वाली साउथ जोन की टीम पहली पारी में बल्लेबाजी कर रही है। दूसरा सेशन चल रहा है। फिलहाल, देवदत्त पडिक्कल (102 गेंदों में 61) और कप्तान तिलक वर्मा (1 गेंदों में 0) खेल रहे हैं। साउथ जोन ने लंच के बाद शेख रशीद का विकेट गंवाया। उन्होंने 48 गेंदों में 27 रन जोड़े, जिसमें पांच चौके हैं। रशीद को मोहम्मद शमी ने 34वें ओवर में एलबीडब्ल्यू किया। उन्होंने पडिक्कल के संग तीसरे विकेट के लिए 56 रनों की पार्टनरशिप की। लंच ब्रेक तक साउथ जोन का स्कोर 30 ओवर में 115/2 था। श्रीलंका दौरे पर शानदार प्रदर्शन करने वाले पडिक्कल का जलवा जारी है। उनकी अब...