नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- Duleep Trophy Final LIVE Score: ईस्ट जोन और साउथ जोन की दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भिड़ंत हो रही है। आज मैच का चौथा और अहम दिन है। तीसरा सेशन चल रहा है। फिलहाल, शिखर मोहन (55 गेंदों में 35) और कप्तान ईशान किशन (66 गेंदों में 50) बल्लेबाजी कर रहे हैं। ईस्ट जोन की दूसरी पारी में शुरुआत अच्छी नहीं रही। अभिमन्यु ईश्वरन 13 गेंदों में 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें मोहम्मद सिराज ने पांचवें ओवर में देवदत्त पडिक्कल को कैच कराया। वैभव सूर्यवंशी का बल्ला भी नहीं चला। पहली पारी में 44 रन बनाने वाले सूर्यवंशी ने 16 गेंदों में 8 रन जुटाए। उन्हें त्रिपुराना ने छठे ओवर स्टंप आउट कराया। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी हो गई है। 708 के स्कोर के जवाब में साउथ जोन की पहली पारी...