Duleep Trophy Final Live Score: ईशान किशन 250 बनाकर रिटायर्ड हर्ट, ईस्ट जोन का स्कोर हुआ 620 के पार
नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- East Zone vs South Zone Live Score: दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी है। दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है, ईस्ट जोन वर्सेस साउथ जोन लाइव स्कोर नीचे देखें। ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने डबल सेचुरी पूरी की और वे 250 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। उन्होंने अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। यह उनके फर्स्ट क्लास करियर की दूसरी डबल सेंचुरी है। इससे पहले उन्होंने 2016-17 रणजी सीजन में दिल्ली के खिलाफ 273 रनों की मैराथन पारी खेली थी। बता दें, ईस्ट जोन का स्कोर 620 के पार पहुंच गया है। दूसरे दिन ईशान किशन और कुमार कुशाग्र ने शानदार शुरुआत करते हुए पांचवें विकेट के लिए डबल सेंचुरी पार्टनरशिप की। कुशाग्र ने इस दौरान अपना शतक भी पूरा किया। ईस्ट जोन को पांचवां झटका 471 के स्कोर पर कुशाग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.