Duleep Trophy Final: ईशान किशन की ईस्ट जोन ने जीती दलीप ट्रॉफी, 14 साल का इंतजार हुआ खत्म
नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- Duleep Trophy Final:पूर्व क्षेत्र ने लंबे समय के इंतजार के बाद दलीप ट्रॉफी जीती है। खिताबी मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। हालांकि पूर्व क्षेत्र ने गुरुवार को पहली पारी के आधार पर दक्षिण क्षेत्र को हराकर 14 साल बाद दलीप ट्रॉफी जीती। पूर्व क्षेत्र ने दलीप ट्रॉफी 2026-27 के फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन के दोहरे शतक की बदौलत पहली पारी में 708 रनों का विशाल स्कोर बनाया। इसके जवाब में दक्षिण क्षेत्र की टीम तिलक वर्मा के 99 रनों की बदौलत पहली पारी में 336 रन ही बना सकी। जिसके बाद पूर्व क्षेत्र को 372 रनों की बढ़त मिली। हालांकि फॉलोऑन नहीं देते हुए ईशान की टीम ने दूसरी पारी 7 विकेट पर 388 रन बनाकर घोषित की। मैच ड्रॉ घोषित हुआ लेकिन पूर्व क्षेत्र को पहली पारी के आधार पर विजेता घोषित किया गया। ईशान किशन प्लेयर ऑ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.