नई दिल्ली, अगस्त 23 -- दलीप ट्रॉफी 2026 की शुरुआत आज रविवार, 23 अगस्त से हो रही है। पहला क्वार्टरफाइनल नॉर्थ ईस्ट जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जा रहा है। वैभव सूर्यवंशी की टीम ईस्ट जोन बैटिंग कर रही है। दूसरे क्वार्टर फाइनल में नॉर्थ जॉन टॉस जीतकर बैटिंग कर रही है। इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। दो टीमें जो पिछले साल की विजेता और उपविजेता थीं, सीधे सेमीफाइनल खेलेंगी। जबकि आज दो क्वार्टरफाइनल मुकाबले खेले जा रहे हैं। पहला क्वार्टर फाइनल ईस्ट जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी भी नजर आ रहे हैं। वे ईस्ट जोन की उप कप्तानी कर रहे हैं। दूसरा क्वार्टर फाइनल उत्तर क्षेत्र और पश्चिम क्षेत्र के बीच खेला जा रहा है। पश्चिम क्षेत्र के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ हैं। लाइव अपडेट और स्कोर के लिए नीचे प...