नई दिल्ली, अगस्त 26 -- Duleep Trophy 2026 LIVE: बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में दलीप ट्रॉफी 2026 का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच जारी है। पहले क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन ने नोर्थ ईस्ट जोन को पारी और 210 रनों के अंतर से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। वहीं, दूसरा क्वार्टर फाइनल वेस्ट जोन और नोर्थ जोन के बीच जारी है। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली वेस्ट जोन टीम मुश्किल में है, क्योंकि मैच का आखिरी दिन है। सामने 67 रन हैं और हाथ में सिर्फ 3 विकेट हैं।दलीप ट्रॉफी के पहले क्वार्टर फाइनल का लेखा-जोखा पहले क्वार्टर फाइनल मैच की बात करें तो ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन ने 467 रन पहली पारी में बनाए थे। इसके जवाब में नोर्थ ईस्ट जोन टीम पहली पारी में 111 रन बनाकर ढेर हो गई। इसके बाद ईशान किशन ने फॉलोऑन भी नोर्थ ईस्ट जोन को ...