नई दिल्ली, जुलाई 3 -- दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक प्रवेश के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) का दूसरा चरण आज यानी 3 जुलाई से शुरू होगा। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से कहा है कि दूसरे चरण में भाग लेने के लिए पहले चरण का पंजीकरण और शुल्क जमा करना अनिवार्य है। इस चरण में छात्र अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुन सकते हैं। यह प्रक्रिया 11 जुलाई रात 11:59 बजे तक चलेगी। इसके बाद 16 जुलाई शाम 5 बजे पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी होगी। जिन छात्रों को सीट मिलेगी, उन्हें 16 से 18 जुलाई के बीच अपनी सीट स्वीकार करनी होगी। फिर संबंधित कॉलेज 20 जुलाई तक दस्तावेजों की जांच और एडमिशन की पुष्टि करेंगे। पहले राउंड की एडमिशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 21 जुलाई तय की गई है।डीयू यूजी एडमिशन 2026 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां - डीयू 1...