नई दिल्ली, फरवरी 10 -- दिल्ली सरकार की मदद से चल रहे दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के 12 कॉलेजों में सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया मार्च, 2026 से शुरू होगी। इन कॉलेजों में छह सौ से ज्यादा पद रिक्त हैं। डीयू के डीन ऑफ कॉलेज प्रोफेसर बलराम पाणि ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। दिल्ली सरकार की ओर से भी हमें सकारात्मक जवाब मिला है। राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार के समय से ही डीयू और दिल्ली सरकार के बीच पूर्व में हुई नियुक्तियों, खर्च और गवर्निंग बॉडी को लेकर गतिरोध रहा है। लेकिन विगत कुछ माह से दिल्ली सरकार द्वारा इन कॉलेजों के रुके हुए धन और वेतन संबंधी अनुदान जारी हो रहा है।इसलिए हुई देरी डीयू के दिल्ली सरकार द्वारा वित्तपोषित कॉलेज के एक प्रिंसिपल ने बताया कि पहले कॉलेज की गवर्निंग बॉडी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.