नई दिल्ली, जुलाई 23 -- DU UG CSAS Round 2 Seat Allocation 2026: देश के सबसे प्रमुख और पसंदीदा शिक्षण संस्थानों में शामिल दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में स्नातक (UG) दाखिले की प्रक्रिया बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS UG 2026) के तहत आयोजित पहले चरण की सीट आवंटन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है। डीयू द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पहले ही राउंड में रिकॉर्ड 63,756 सीटें अभ्यर्थियों द्वारा स्वीकार कर ली गई हैं और उनके एडमिशन की पुष्टि हो चुकी है। जिन विद्यार्थियों को पहले चरण में सीट नहीं मिली है या जो अपनी आवंटित सीट से बेहतर कॉलेज व कोर्स चाहते हैं, उनके लिए अब दूसरा राउंड बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है।15 हजार छात्रों ने फ्रीज की सीट, 48 हजार से ज्यादा ने चुना 'अपग्रेड' पहले चरण के काउंसलिंग नतीजों के बाद छात्रों...