नई दिल्ली, जुलाई 2 -- DU Academic Calendar 2026 Out: दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिले की जद्दोजहद और कॉलेज की नई जिंदगी का ख्वाब देखने वाले लाखों नौजवानों के लिए एक बेहद काम की खबर है। यूं तो हर साल की तरह इस बार भी कट-ऑफ और दाखिले की रेस ने स्टूडेंट्स की धड़कनें बढ़ा रखी हैं, लेकिन अब इस लंबे इंतजार के बादलों के बीच से एक साफ तस्वीर निकलकर सामने आई है। डीयू प्रशासन ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अपना नया एकेडमिक कैलेंडर पूरी तौर पर जारी कर दिया है। अगर आप भी दिल्ली यूनिवर्सिटी के किसी कॉलेज की कैंटीन, लॉन या क्लासरूम में अपनी जगह पक्की करने जा रहे हैं, या फिर पहले से ही यहां पढ़ाई कर रहे हैं, तो अपनी डायरी और पेन निकाल लीजिए। क्योंकि अब यह तय हो चुका है कि आपकी कक्षाएं कब से शुरू होंगी, आपको छुट्टियों की राहत कब मिलेगी और सबसे अहम... आपके ...