DU प्रोफेसर मर्डर मिस्ट्री: फर्जी ID, नकली पुलिस बैज... बंगाल के खूंखार दंपति की नकली दुनिया बेनकाब
नई दिल्ली, जून 9 -- दिल्ली विश्वविद्यालय की सहायक प्रोफेसर देबोस्मिता पॉल हत्याकांड की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस ने आरोपी दंपति के बर्धमान स्थित घर से फर्जी पहचान पत्र, पश्चिम बंगाल पुलिस के नकली बैज, जाली नोटों के बंडल और सैकड़ों कपड़ों का जखीरा बरामद किया है। बता दें कि शिवाजी कॉलेज में सहायक प्रोफेसर देबोस्मिता पॉल ( 48) का शव पिछले सप्ताह वसुंधरा एन्क्लेव के सत्यम अपार्टमेंट्स स्थित उनके फ्लैट में मृत पाया गया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या उनके किरायेदार दंपति रामप्रसाद दास और बनश्री दास ने संपत्ति विवाद को लेकर की थी। दोनों को बर्धमान से गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उनके नाबालिग बेटे को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, रामप्रसाद दास बर्धमान में सैनिटरीवेयर की दुकान चलाता था और काम के सिलसिले में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.