नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के छात्रों को बड़ी राहत देते हुए फर्स्ट ईयर के बाद अगले सेमेस्टर में प्रमोशन के नियमों में एक बार के लिए छूट दी है। अब इस बैच के छात्रों को अगले वर्ष में जाने के लिए पहले की तरह 44 में से 28 क्रेडिट हासिल करना अनिवार्य नहीं होगा। हालांकि विश्वविद्यालय के इस फैसले पर शिक्षकों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब छात्र तीसरे सेमेस्टर में पहुंच चुके हैं, तब प्रमोशन के मानदंडों में बदलाव करने का औचित्य क्या है? दिल्ली विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक की ओर से 1 अक्टूबर को जारी अधिसूचना के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2025-26 के उन छात्रों को प्रमोशन के लिए 44 में से 28 क्रेडिट हासिल करने की अनिवार्यता से छूट दी गई है, जिन्होंने एक साल की पढ़ाई पूरी कर ली है। विश्वविद्यालय ने ...