नई दिल्ली, जुलाई 16 -- दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए बड़ी खबर हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर कार्यालय के तहत काम करने वाले सेंट्रल प्लेसमेंट सेल (CPC) ने छात्रों के लिए नौकरी और इंटर्नशिप के तीन नए अवसरों की घोषणा की है। ये मौके AddVals Advisory Services, प्लैनेट स्पार्क और 19M Academy के सहयोग से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। तीनों अवसरों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 जुलाई 2026 तय की गई है।एडवाल्स एडवाइजरी सर्विसेस में नौकरी का मौका सेंट्रल प्लेसमेंट सेल ने एडवाल्स एडवाइजरी सर्विसेज में असोसिएट- रिस्क एडवाइजरी एंड फॉरेंसिक पद पर फुल-टाइम नौकरी के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति दिल्ली और गुरुग्राम में होगी। इस पद के लिए 3 लाख रुपये सालाना (CTC) का पैकेज दिया जाएगा। जारी नोटिस के अनुसार,...