DU की छात्रा की 6450 रुपये की ठगी की शिकायत से खुला 30 करोड़ के साइबर फ्रॉड का राज, UP से 7 दबोचे
नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- दिल्ली पुलिस ने 30 करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन से जुड़े कथित साइबर फ्रॉड नेटवर्क का पर्दाफाश कर 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर साइबर अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध कराने का आरोप है। दिल्ली के नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट की पुलिस के मुताबिक, अब तक विभिन्न राज्यों की 27 साइबर फ्रॉड शिकायतें इस नेटवर्क से जुड़ी हैं। यह मामला दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज की एक छात्रा से कुर्ती खरीदने के नाम पर 6,450 रुपये की ठगी की शिकायत की जांच के दौरान सामने आया। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले की रहने वाली छात्रा ने इंस्टाग्राम पर 'काव्या कुर्ती हब' नामक अकाउंट का विज्ञापन देखकर 799 रुपये का ऑर्डर दिया और क्यूआर कोड के जरिये 400 रुपये एडवांस पेमेंट भी कर दिया। इसके बाद में पार्सल डिलीवरी से जुड़े होने का दावा करने वाले एक व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.