नई दिल्ली, जुलाई 31 -- दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी (डीटीयू) ने एमए ऑनर्स एजुकेशन और बीए ऑनर्स एजुकेशन कोर्स की खाली सीटों पर स्पॉट प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 23 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने प्रवेश कार्यक्रम और विस्तृत दिशा-निर्देश अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. संजीव राय ने बताया कि प्रक्रिया में ऐसे सीयूईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी, जो किसी कारणवश पहले प्रवेश नहीं ले सके थे, वे भी नॉन-सीयूईटी अभ्यर्थियों के साथ आवेदन कर सकते हैं। आवेदन विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन लिंक के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। डीटीयू न सभी अभ्यथियों से किसी भी परेशानी से बचने के लिए विश्वविद्यालय कर वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी है।स्पॉट राउंड एक में 1358 सीटों का आवंटन ...