नई दिल्ली, जनवरी 8 -- दिल्ली में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) ने नॉन-टीचिंग ग्रुप C भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट dtu.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह लिखित परीक्षा 12 जनवरी 2026 को दिल्ली और एनसीआर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज है, इसके बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। DTU द्वारा यह भर्ती विज्ञापन संख्या 03/2025 के अंतर्गत आयोजित की जा रही है, जिसके जरिए कुल 66 पदों पर नॉन-टीचिंग ग्रुप C कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.