DTU के छात्र को 64 लाख का पैकेज, 7896 को मिली डिग्रियां, BTech छात्र मुधर व लाव्य को गोल्ड मेडल
नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के 12वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2024-25 व 2025-26 के 7896 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इनमें 5653 अंडरग्रेजुएट, 1937 पोस्टग्रेजुएट और 306 डॉक्टोरल डिग्रियां शामिल थीं। यह यूनिवर्सिटी द्वारा अब तक दी गई PhD डिग्रियों की सबसे बड़ी संख्या है। इस मौके पर भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय के सूद ने विद्यार्थियों से भारत-2047 के लक्ष्य को हासिल करने में योगदान देने और देश को तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान किया। अंडरग्रेजुएट स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मधुर अग्रवाल और लाव्य थापर को 'चांसलर गोल्ड मेडल' दिए गए। इसी तरह, पोस्टग्रेजुएट स्तर पर सृष्टि गोयल और राधिका अग्रवाल को गोल्ड मेडल प्रदान किए गए। DTU के वाइस-चांसलर प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.