नई दिल्ली, मार्च 10 -- दिल्ली के निहाल विहार में सोमवार को हुए दर्दनाक हादसे में रविकांत शर्मा की मौत हो गई। उनके बड़े भाई शशिकांत ने बताया कि रविकांत ट्रांसपोर्ट का काम करते थे और माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। दोनों भाई आस-पास रहते हैं। सोमवार सुबह रविकांत स्कूटी से ऑफिस के लिए निकले थे। शशिकांत पीछे-पीछे फैक्ट्री जा रहे थे और दुर्घटनास्थल पर उनकी स्कूटी पड़ी देखकर शंका हुई। आसपास के लोगों से पूछने पर हादसे की जानकारी मिली। शशिकांत ने भाई के जूते देखकर उसकी पहचान की। घायल को ई-रिक्शा से सत्यभामा अस्पताल ले जाया गया और वहां से महाराजा अग्रसेन अस्पताल भेजा गया, जहां रविकांत को मृत घोषित कर दिया गया। रविकांत के परिवार में पत्नी और पांच साल की बेटी हैं। इस हादसे ने परिवार को गहरा सदमा दिया है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में DTC बस की टक्क...