DTC बस ड्राइवरों की हड़ताल से आई दिल्ली मेट्रो की मौज! बना दिया नया रिकॉर्ड
नई दिल्ली, सितम्बर 19 -- दिल्ली में डीटीसी बस ड्राइवरों की हड़ताल के कारण मेट्रो में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। इस वजह से गुरुवार को मेट्रो में सर्वाधिक 82,44,903 यात्रियों ने सफर किया। इससे पहले पिछले वर्ष 8 अगस्त को मेट्रो में 81,87,674 यात्रियों ने सफर किया था, जो एक दिन में मेट्रो में सर्वाधिक यात्रियों के सफर करने का रिकॉर्ड था। गुरुवार को यह रिकॉर्ड ध्वस्त हो गया। दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन, ब्लू लाइन के बाद पिंक लाइन पर सबसे अधिक भीड़ रही। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) का कहना है कि डीटीसी बस ड्राइवरों की हड़ताल के कारण मेट्रो में यात्रियों की यह संख्या बढ़ी है। डीएमआरसी ने इसके लिए पहले से तैयारी भी की थी। यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण गुरुवार को मेट्रो ट्रेनों ने 32 फेरे अधिक लगाए। यह भी पढ़ें- DTC के 7 बस डिपो के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.