नई दिल्ली, जून 13 -- अगर आप भी दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (DTC) बसों में सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। डीटीसी ने सफर के दौरान यात्रियों के अनुभव और उम्मीदों को समझने के लिए एक ऑनलाइन पब्लिक फीडबैक सर्वे शुरू किया है। इस सर्वे में शामिल होने के लिए लोगों को एक QR कोड स्कैन करके अपने फीडबैक के तौर पर कुछ आसान से सवालों के जवाब देने होंगे। यह सर्वे बस रूट को बेहतर बनाने के लिए चल रहे अध्ययन का हिस्सा है। एक अधिकारी ने बताया कि DTC यात्रियों से फीडबैक लेने के लिए एक सर्वे कर रहा है, जिसका उद्देश्य यात्रियों के सफर के तरीकों, एक्सपीरियंस और उम्मीदों को बेहतर ढंग से समझना है। इस सर्वे में मिलने वाले फीडबैक से सुधार की गुंजाइश वाले कामों की पहचान करने मिलेगी, ताकि दिल्ली के लिए और अधिक कुशल यात्री केंद्रित बस नेटवर्क विकसित किया जा सके।...