नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- Pink Saheli Smart Card : दिल्ली में महिला यात्रियों को डीटीसी बसों में मुफ्त सफर की सुविधा देने के लिए फ्री में जारी किए जा रहे पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड अब 50 के बजाय 58 केंद्रों पर बनवा सकते हैं। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत सभी मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्रों में भी इन स्मार्ट कार्ड को बनाने के लिए 8 और नए केंद्रों की शुरुआत कर दी है। इसस केंद्रों की संख्या बढ़ने के साथ ही प्रतिदिन जारी होने वाले पिंक स्मार्ट कार्ड की संख्या भी 10 हजार से बढ़कर करीब 13 हजार पहुंच गई है। दिल्ली में पिंक स्मार्ट कार्ड जारी करने के लिए सरकार ने डीटीसी के 22 पास अनुभाग केंद्रों के साथ-साथ सभी जिलों के एडीएम और एसडीएम कार्यालय परिसर में भी केंद्र बनाए थे। शुरुआती दौर में ही कार्ड बनवाने वाली महिलाओं की स...