शिमला, अगस्त 14 -- हिमाचल प्रदेश पुलिस के डीएसपी (मुख्यालय) विजय कुमार रघुवंशी की ओर से लगाए गए जातीय उत्पीड़न के आरोपों का मामला और गरमा गया है। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) ने मामले को महज शिकायत तक सीमित नहीं रखा है, बल्कि हिमाचल प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह एवं सतर्कता) और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को 20 अगस्त को नई दिल्ली में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश जारी किए हैं। आयोग की ओर से 14 अगस्त को जारी सुनवाई नोटिस ने इस मामले को फिर सुर्खियों में ला दिया है।आयोग ने मांगे रिकॉर्ड और कार्रवाई की पूरी जानकारी आयोग के नोटिस के अनुसार सदस्य डॉ. पार्थ बिस्वास 20 अगस्त को दोपहर 12 बजे लोकनायक भवन स्थित राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के मुख्यालय में मामले की सुनवाई करेंगे। एसीएस गृह और डीजीपी को निर्देश दिए गए हैं कि व...