नई दिल्ली, मई 30 -- साउथ के सुपरस्टार एक्टर मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम-3' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है। यह इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है और इसने साबित कर दिया है कि मेकर्स इस बार भी एक अनूठी और रहस्य से भरी कहानी लाकर दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं। फिल्म की IMDb पर रेटिंग 7.1 है और कमाई के मामले में यह 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है, वो भी सिर्फ 9 दिन के भीतर। जी हां, बीते शुक्रवार को फिल्म ने कितने करोड़ कमाए और बॉक्स ऑफिस पर इसका अभी तक का सफर कैसा रहा है? चलिए सब कुछ जानते हैं।‌‌‌‌Rs.200 करोड़ के पार पहुंची कुल कमाई सिनेमाघरों में 21 मई को रिलीज हुई दृश्यम-3 ने ओपनिंग डे पर ही 15 करोड़ 85 लाख रुपये की कमाई करके इरादे साफ कर दिए थे। इसके बाद कमाई का ग्राफ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर चढ़ता उतरता रहा, लेकिन फिल्म एक सीमित आंकड़...