नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- दृश्यम 3: द कंक्लूजन ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है। फिल्म की कमाई की रफ्तार भले ही चौथे दिन थोड़ी धीमी हुई हो, लेकिन कुल कलेक्शन के मामले में फिल्म ने एक बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है। अजय देवगन स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के महज चार दिनों में दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 303 करोड़ रुपये पहुंच गया है।चौथे दिन भारत में कितनी कमाई? फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन भारत में 16,274 शोज के जरिए 21 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई 197.50 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 237 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। 'दृश्यम 3' या 'दृश्यम 2', पहले 3 दिन में किसने की अच्छी कमाई, किसे मिली ज्यादा IMDb ...