DRI ने कार से पकड़े तीन करोड़ रुपये, गाड़ी के दरवाजों में छिपा रखी थीं नोटों की गड्डियां
शाहजहांपुर, अक्टूबर 18 -- Shahjahanpur News: यूपी के शाहजहांपुर में डीआरआई (राजस्व आसूचना निदेशालय) ने बड़ी कार्रवाई की। शाहजहांपुर से दिल्ली जा रही एक कार को पकड़ा। कार के अंदर तीन करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं। 35 लाख रुपये एक बैग से मिले हैं, जबकि दो करोड़ 65 लाख रुपये कार के दरवाजों में बने खानों से निकाले गए। कार से इतनी बड़ी रकम मिलने की खबर से सनसनी फैल गई। कार से मिले रुपयों को लेकर चालक कोई दस्तावजे नहीं दिखा पाया है। आयकर विभाग अब आगे की कार्रवाई करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डीआरआई को सूचना मिली थी एक कार दिल्ली की ओर जा रही हे। कार में करोड़ों रुपये हैं। खुफिया सूचना के आधार पर डीआरआई ने पिलखुआ के पास नाकाबंदी करके कार को रोक लिया और उसकी तलाश ली। तलाशी के दौरान कार के अंदर से एक बैग बरामद हुई, जिसके अंदर करीब 35 लाख रुपये ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.