नई दिल्ली, अगस्त 5 -- DPL T20 Points Table: दिल्ली प्रीमियर लीग का 9वां मैच मंगलवार 4 अगस्त को खेला गया। नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में यह टी20 लीग खेली जा रही है। तीसरे सीजन की पॉइंट्स टेबल में सेंट्रल दिल्ली किंग्स सरताज है, क्योंकि 3 में से 3 मैच जीत चुकी है। दूसरे पायदान पर वेस्ट दिल्ली लायंस पहुंच गई है, जिसने अपने पहले तीन मैचों में से दो मैच जीत लिए हैं। इसके अलावा कोई टीम दो या इससे ज्यादा मैच नहीं जीत पाई है। कुल 8 टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं, जिनमें से दो टीमों का खाता नहीं खुला है। पॉइंट्स टेबल पर एक नजर डालें तो 3 मैचों में 6 पॉइंट्स हासिल कर चुकी सेंट्रल दिल्ली किंग्स शीर्ष पर है, जबकि 3 मैचों में से दो मैच जीतकर 4 अंक हासिल करने वाली वेस्ट दिल्ली की टीम दूसरे पायदान पर है। तीसरे स्थान पर न्यू दिल्ली टाइगर...