नई दिल्ली, अगस्त 9 -- नई दिल्ली, 9 अगस्त: रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 के 18वें मैच में कप्तान सार्थक रंजन की बेहतरीन पारी और अनुशासित व शानदार गेंदबाजी के दम पर नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने न्यू दिल्ली टाइगर्स को सात विकेट से आसानी से हरा दिया।नार्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने दिया 162 रनों का लक्ष्य टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करते हुए, नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने न्यू दिल्ली टाइगर्स को उनके निर्धारित 20 ओवरों में 161/8 के स्कोर पर रोक दिया। ओपनर अतुल्य पांडे ने 21 गेंदों में 32 रन (छह चौकों के साथ) बनाकर टाइगर्स को तेज शुरुआत दिलाई। हालांकि, नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने अहम मौकों पर विकेट चटकाए। विकास दीक्षित सबसे बेहतरीन गेंदबाज रहे; उन्होंने मिडिल और डेथ ओवरों में साझेदारियां तोड़ीं और चार ओवर मे...