नई दिल्ली, अगस्त 12 -- Delhi Premier League यानी डीपीएल के तीसरे सीजन के 23वें मैच में नोर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स टीम ने वेस्ट दिल्ली लायंस को बुरी तरह से हराया। नोर्थ दिल्ली की टीम के कप्तान सार्थक रंजन ने एक बार फिर से कमाल की पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई। वे बिहार के पूर्णियां से सांसद पप्पू सिंह के बेटे हैं। साल 2018 में प्रोफेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सार्थक ने इस बार के डीपीएल में धमाल मचाया हुआ है। वे चार मैचों में 280 से ज्यादा रन बना चुके हैं और सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। मैच की बात करें तो नोर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के कप्तान सार्थक रंजन ने टॉस जीता था और गेंदबाजी करने का फैसला किया था। आयुष डोसेजा की कप्तानी वाली टीम पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी और 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 146 रनों तक ही पहुंच पाई। खुद कप्ता...