DPL को मिला नया चैंपियन, साउथ दिल्ली ने सेंट्रल दिल्ली को 7 विकेट से रौंदकर जीता पहला खिताब
नई दिल्ली, अगस्त 31 -- दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल रविवार, 30 अगस्त की रात साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स और सेंट्रल दिल्ली के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को 7 विकेट से जीतकर साउथ दिल्ली ने पहली बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। यह डीपीएल का तीसरा सीजन है, इससे पहले ईस्ट दिल्ली और वेस्ट दिल्ली एक-एक बार चैंपियन बन चुकी है। खिताबी मुकाबले को जीतने के लिए साउथ दिल्ली की टीम को 183 रनों का टारगेट मिला था, इस स्कोर को उन्होंने 10 गेंदें शेष रहते आसानी से हासिल कर लिया। लीग स्टेज में 10 में से 9 मैच जीतने वाली सेंट्रल दिल्ली के हाथ सिर्फ निराशा लगी। यह भी पढ़ें- Women Asia Cup में भारत का धमाकेदार आगाज, पॉइंट्स टेबल में बना नंबर-1साउथ दिल्ली के बल्लेबाजों ने दिखाया दम अनमोल शर्मा ने 42 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से शानदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.