रंजन, दिसम्बर 23 -- DPharma Course : फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया ने 2022-2023 बैच एवं उसके बाद के सत्रों में डिप्लोमा इन फार्मेसी में प्रवेश लेकर पास हुए छात्रों के काउंसिल में निबंधन के लिए फिलहाल एग्जिट एग्जाम पास होने की बाध्यता हटा दी है। फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के निबंधक सह सचिव अनिल मित्तल ने इस बाबत सभी राज्यों के काउंसिल, ट्रिब्यूनल एवं संस्थानों को पत्र भेजा है। पीसीआई के रजिस्ट्रार ने सभी स्टेट फार्मेसी काउंसिल से अनुरोध किया है कि वे 2022-2023 बैच के पास हुए स्टूडेंट्स को फार्मेसी एक्ट, 1948 की धारा 32(2) के तहत तय शर्तों के अनुसार एग्जिट एग्जाम होने तक रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी करें। इसके बाद 2022-23 सत्र व उसके बाद के छात्रों का निबंधन के साथ-साथ पूर्व निबंधन का नवीकरण भी हो सकेगा। पीसीआई के इस फैसले से राज्य में 2022-24 ...