नई दिल्ली, अगस्त 11 -- फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह पर तंज कसा है। दरअसल, 'धुरंधर' की सक्सेस के बाद रणवीर ने फरहान की फिल्म 'डॉन 3' को बीच में ही छोड़ दिया था। यह मामला इतना बढ़ गया था कि इसमें कानूनी नोटिस जारी करने पड़े थे और फिल्म इंडस्ट्री की शीर्ष संस्थाओं को दखल देना पड़ा था। जहां एक तरफ फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच अनबन की खबरें अब भी गरम हैं, वहीं हाल ही में फरहान ने बिना नाम लिए रणवीर पर निशाना साधा है।'एक नया पैटर्न' - फरहान अख्तर दरअसल, फरहान अख्तर की फिल्म 'दिल चाहता है' के 25 साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में फरहान ने 'द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया' को एक इंटरव्यू दिया। बातचीत के दौरान फरहान ने सैफ अली खान का जिक्र किया और बताया कि 'दिल चाहता है' में पहले सैफ थे। हालांकि, शूटिंग शुरू होने से कुछ ही दिन पहले सैफ ने ये फिल्म छोड़ दी थी। फ...