DND से जेवर तक बनेगा नया एक्सप्रेसवे, यहां से निकलेगा रूट; नोएडा में 4 बनेंगे लूप
नोएडा, जुलाई 4 -- नोएडा में डीएनडी से यमुना प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र के जेवर तक एक नया एक्सप्रेसवे बनाने की तैयारी है। अब तक इस एक्सप्रेसवे को सेक्टर-150 के पास यमुना एक्सप्रेसवे के पास जोड़ने की तैयारी थी। नोएडा के एसीईओ सतीश पाल ने नया एक्सप्रेसवे बनाने को लेकर शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा, यमुना प्राधिकरण, सिंचाई विभाग, नेशनल हाईस्पीड रेल कॉरपोरेशन और एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बैठक की। प्राधिकरण के सेक्टर-96 स्थित दफ्तर के सभागार में यमुना पुस्ता के किनारे नोएडा से ग्रेटर नोएडा तक बनने वाले एक्सप्रेसवे की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) से संबंधित बिंदुओं पर समीक्षा की गई। बैठक में एनएचएआई के सलाहकार द्वारा अवगत कराया गया कि इस एक्सप्रेसवे को डीएनडी से शुरू कर ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे सेक्टर चाई-4 तक मिलाया जाना प्रस्तावित है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.