DMK ने किया बैठक का बहिष्कार, JMM और CPI-M भी कांग्रेस से नाराज; INDIA गठबंधन में बढ़ी रार
नई दिल्ली, जून 7 -- 8 जून को होने वाली विपक्षी इंडिया (INDIA) गठबंधन की बैठक से ठीक पहले गठबंधन के भीतर दरारें और गहरी हो गई हैं। द्रमुक (DMK) द्वारा इस बैठक का बहिष्कार करने के एलान के बाद अब मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPI-M) और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने भी कांग्रेस नेतृत्व की कार्यशैली पर अपनी गहरी नाराजगी व्यक्त की है। जहां एक तरफ जेएमएम झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा एकतरफा उम्मीदवार घोषित किए जाने से नाराज है, वहीं सीपीएम ने हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस नेताओं विशेषकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर किए गए तीखे हमलों को लेकर कड़ा ऐतराज जताया है। सीपीएम के महासचिव एमए बेबी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को एक बेहद सख्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.