नई दिल्ली, मार्च 24 -- पंजाब वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड के दो दिन बाद अमृतसर पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को मंगलवार को अमृतसर कोर्ट में पेश किया गया। भुल्लर को सोमवार को मंडी गोबिंदगढ़ के पास से अरेस्ट किया गया था। भुल्लर को मंगलवार शाम करीब 6 बजे अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के लिए सात दिन का रिमांड मांगा, लेकिन अदालत ने पांच दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया। भुल्लर को अब सोमवार को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। अदालत में पुलिस ने दलील दी कि मृतक रंधावा की ओर से जारी वीडियो और आरोपों की विस्तृत जांच की जानी है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं को स्पष्ट करने और तथ्यों की पुष्टि के लिए आरोपी से पूछताछ आवश्यक है, जिसके चलते लंबा रिमांड दिया जाए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.