बलिया, अगस्त 28 -- UP News: यूपी के पूर्वांचल में स्थित बलिया जिले में 2 साल से कागजों पर मिड-डे-मील चल रही थी। यहां तक कि इसके लिए 14 लाख का भुगतान भी हो चुका है। जब डीएम ने गोपनीय जांच कराई तो यह मामला सामने आया है। अब जिलाधिकारी के आदेश के बाद धन की रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बांसडीह स्थित इंटर कॉलेज ताजपुर मुडियारी में दो सालों से मिड-डे-मील नहीं बांटने के मामले में दोषियों से रिकवरी होगी। इस संबंध में डीएम को जांच रिपोर्ट सौंप दी गई है। बीएसए मनीष सिंह के अनुसार डीएम के निर्देश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान बिना भोजन कराए ही करीब 14 लाख रुपये की सरकारी धनराशि के भुगतान के मामले में स्कूल के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर पाठक और एमडीएम के जिला समन...