नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- बस्ती जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक बुजुर्ग व्यक्ति अपनी समस्या लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा और अनोखे तरीके से विरोध जताते हुए कफन ओढ़कर डीएम चैंबर के बाहर जमीन पर लेट गया। एक तख्ती भी लिए हुए थे, जिसमें लिखा था- डीएम साहब मैं जिंदा हूं। इस घटना से कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मच गया और अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे।राजस्व विभाग पर लापरवाही का आरोप पीड़ित की पहचान इशहाक अली के रूप में हुई है, जो लालगंज थाना क्षेत्र के बानपुर गांव के निवासी हैं। उन्होंने अधिकारियों के सामने गुहार लगाते हुए कहा-'साहब, मुझे जिंदा कर दीजिए।' उनका आरोप है कि राजस्व विभाग की लापरवाही या कथित साजिश के चलते उन्हें सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित कर दिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.