DJB भ्रष्टाचार केस : दिल्ली कोर्ट ने सत्येंद्र जैन की बेल पर फैसला 3 सितंबर तक के लिए सुरक्षित रखा
नई दिल्ली, अगस्त 25 -- दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली जल बोर्ड (DJB) से जुड़े कथित STP टेंडर घोटाले के मामले में आम आदमी पार्टी के (AAP) नेता सत्येंद्र जैन की जमानत अर्जी पर आज अपना फैसला 3 सितंबर तक सुरक्षित रख लिया। इस मामले में गिरफ्तार किए गए जैन ने सुनवाई के बाद 'सत्यमेव जयते' कहा। दिल्ली की एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) ने दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) प्रोजेक्ट की टेंडर प्रक्रिया में कथित भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन और डीजेबी के पूर्व सीईओ और आईएएस अधिकारी उदित प्रकाश राय समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों में दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व सलाहकार अंकित श्रीवास्तव और नागेंद्र यादव, राजा कुमार कुर्रा तथा पंकज वर्मा शामिल हैं। स्पेशल जज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.