DJB की वॉट्सऐप-ईमेल पर बिल देने की तैयारी, डिजिटल ID बनाने शुरू किया नया अभियान; होंगे इतने फायदे
नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने अपने पानी के बिल मैनेजमेंट सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए एक नया e-KYC (ई-केवायसी) अभियान शुरू किया है, जिसके अंतर्गत उसके कर्मचारी असली ग्राहकों की पहचान करने, पानी की बर्बादी कम करने और एक डिजिटल ID बनाने के लिए पूरे शहर में घर-घर जाकर e-KYC करेंगे। इससे ना केवल अवैध कनेक्शन कम होंगे बल्कि रेवेन्यू में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। डिजिटल आईडी बनने के फायदे बताते हुए एक अधिकारी ने कहा कि इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद ग्राहकों को ईमेल और वॉट्सऐप पर डिजिटल बिल मिल सकेंगे, जिससे उन ग्राहकों की समस्या दूर हो जाएंगी, जो अक्सर सही समय पर बिल नहीं मिलने की शिकायत करते रहते हैं।अधिकारी ने बताए इस प्रक्रिया के फायदे अधिकारी ने बताया कि इस अभियान को शुरू करते हुए हमारी कोशिश है कि जमीनी स्तर पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.