नई दिल्ली, अगस्त 30 -- रक्षाबंधन का त्योहार बीत गया और 4-5 दिन बाद भाइयों की कलाई से राखियां उतर जाएंगी और फिर वह घर की अलमारियों या फिर किसी मेज पर रखी हुई दिखाई देंगी। कुछ ही लोग हैं, जो राखी को लंबे समय तक बांधते हैं, वरना ज्यादातर लोग राखी उतारकर रख सकते हैं। अगर आपके घर पर भी पुराना राखियां काफी इकट्ठा हो चुकी हैं, तो उन्हें फेंकने की गलती न करें। इन राखियों से आप नए और काम की कुछ चीजें बना सकते हैं। इनसे आप ब्रेसलेट समेत कुछ डेकोरेटिव आइटम्स को सजा सकते हैं। चलिए आपको 5 हैक्स बताते हैं, जिनमें पुराना राखियों का इस्तेमाल हो जाएगा।1. पुरानी राखी से बनाएं स्टाइलिश ब्रेसलेट अगर राखी का धागा मजबूत है, तो उसे दोबारा इस्तेमाल करके ब्रेसलेट बनाया जा सकता है। राखी में लगे मोती, बीड्स या छोटे सजावटी फूलों को निकालकर धागे में दोबारा पिरोएं। जर...