नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- दिवाली का त्योहार खुशियों, रोशनी और ढेर सारी मिठाइयों का होता है। इस दिन घर की खास डेकोरेशन भी की जाती है, जिसे देखकर छोटे बच्चे काफी ज्यादा एक्साइटेड हो जाते हैं। चूंकि छोटे बच्चों में ज्यादा समझ नहीं होती है, इसलिए दिवाली की तैयारियों के बीच उनकी सेफ्टी का ध्यान रखना पैरेंट्स के लिए जरूरी हो जाता है। कई बार घर की डेकोरेशन से ले कर बाकी तैयारियों में हम इतने बिजी हो जाते हैं कि बच्चों की सुरक्षा कहीं पीछे छूट जाती है। इस बीच जरा सा ध्यान हटा नहीं कि कोई दुर्घटना होने का रिस्क बढ़ जाता है। इसलिए बेहतर है कि पहले से ही कुछ बातों का ध्यान रखा जाए। अगर आपके घर में भी छोटे बच्चे हैं, तो 5 चीजें आपको इस दिवाली करने से बचना चाहिए।घर में छोटे बच्चे हैं तो इस दिवाली ना करें ये 5 कामजलते दीए और मोमबत्ती को अकेला ना छोड़ें दि...