Diwali Puja Vidhi: दिवाली पर कैसे करें गणेश-लक्ष्मी पूजन, जानें आसान विधि और पूजन का शुभ मुहूर्त
नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- How to do diwali puja at home: हर साल कार्तिक माह के अमावस्या तिथि को दिवाली या दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। इस साल दिवाली 8 नवंबर 2026, रविवार को है। दिवाली के दिन प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन लक्ष्मी-गणेश पूजन करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है। कहा जाता है कि विधि-विधान और श्रद्धा भाव से गणेश-लक्ष्मी पूजन करने से धन-धान्य बढ़ता है। इस दिन लोग घरों को दीपों और रोशनी से सजाते हैं और शाम के समय पूजन करते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान राम 14 वर्षों का वनवास काटने के बाद माता सीता और लक्ष्मण जी के इस दिन अयोध्या वापस लौटे थे। प्रभु राम के स्वागत में पूरी अयोध्या नगरी को दीयों से सजाया गया था। कहा जाता है कि तभी से दिवाली मनाने की परंपरा शुरु हुई। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.