नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- Silver Coins in Diwali Lakshmi Puja : दिवाली में मां लक्ष्मी और गणेश भगवान की पूजा की तैयारी में हर छोटी बड़ी चीज का खास ध्यान रखा जाता है। पूजा में लक्ष्मी धन पोटली से लेकर चौकी और रंगोली से जुड़ी कई तैयारियां की जाती है। साथ ही श्रीयंत्र से लेकर कुबेर यंत्र को भी शामिल किया जाता है। इसी के साथ चांदी के सिक्कों को भी रखना शुभ माना जाता है। दिवाली की पूजा में मां लक्ष्मी के आगे चांदी के सिक्कों को रखने की पुरानी परंपरा है। हालांकि इसे रखने के लिए सही तरीके को अपनाना जरूरी है। तो चलिए जानते हैं कि क्या लक्ष्मी पूजा में वाकई में चांदी के सिक्कों को रखने की जरूरत है? क्या इसके बिना लक्ष्मी पूजा को अधूरा माना जाता है? जानें सिक्कों को सही तरीके से लक्ष्मी पूजा में इस्तेमाल करने का तरीका।लक्ष्मी पूजा में चांदी का सिक्का ...