नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- दिवाली का त्योहार हो और घर की डेकोरेशन की बात ना हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है। दिवाली पर हर कोई अपने घर को सबसे खूबसूरत तरीके से सजाना चाहता है। वो चाहे लाइट्स हों, खूबसूरत डेकोरेटिव आइटम्स हों या दीवार पर लगी पेंटिंग्स; घर में लगाते ही चार चांद लग जाते हैं। हालांकि इन सभी को लगाने के लिए दीवार में छेद करने की जरूरत पड़ती है। जो लोग रेंट पर रहते हैं, उनके लिए ये बड़ी प्रॉब्लम है क्योंकि कई बार दीवारों पर कील ठोकना या ड्रिल करना एलाऊ नहीं होता है। ऐसे में समझ नहीं आता कि घर को डेकोरेट आखिरकार कैसे किया जाए। आप भी यही सोच रहे हैं, तो यहां दिए गए आइडियाज बिना दीवार खराब किए दिवाली डेकोरेशन में आपकी मदद करेंगे। आइए जानते हैं-फेयरी लाइट्स से सजाएं घर की दीवारें दिवाली डेकोरेशन में सबसे अहम होती हैं फेयरी लाइट्स। इनकी मदद ...