नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- Diwali 2026: दिवाली का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। साल 2026 में रोशनी का त्योहार 8 नवंबर, रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन घरों और दुकानों में लक्ष्मी-गणेश की पूजा की जाएगी। दिल्ली के पंचांग के अनुसार दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का मुख्य शुभ मुहूर्त शाम 5:54 बजे से रात 7:50 बजे तक रहेगा। यानी पूजा के लिए करीब 1 घंटे 56 मिनट का समय मिलेगा। दिवाली से पहले धनतेरस और छोटी दिवाली आएगी। इसके बाद गोवर्धन पूजा और भाई दूज मनाई जाएगी। इस तरह दिवाली का पांच दिन का त्योहार कई दिनों तक घरों में उत्सव का माहौल बनाए रखेगा।6 नवंबर को धनतेरस दिवाली से पहले 6 नवंबर, शुक्रवार को धनतेरस मनाई जाएगी। इस दिन भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। खरीदारी के लिए भी धनतेरस का दिन खास माना जाता है। लोग इस दिन सोना-चांदी, बर...