नई दिल्ली, दिसम्बर 20 -- रणवीर कपूर की फिल्म धुरंधर को रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी जबरदस्त रिएक्शन मिल रहा है। फिल्म हर दिन 22 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर रही है। वहीं वीकेंड पर ये कमाई डबल हो जाती है। सोशल मीडिया पर छाई इस फिल्म की तारीफ में कई सेलेब्रिटीज सामने आए हैं। ऑडियंस ने भी फिल्म में एक्टर्स की परफॉरमेंस और डायरेक्शन को शानदार बताया और अब दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। धुरंधर की कमाई की बात करें तो फिल्म अब तक 500 करोड़ का बिजेनस कर चुकी है। इस फिल्म की कमाई की आंधी के आगे कपिल शर्मा की कॉमेडी फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' को भारी नुकसान हुआ है।धुरंधर की कमाई की आंधी 5 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म धुरंधर ने अपने पहले हफ्ते में 207.25 करोड़ से अधिक कमाई की थी। दूसरे हफ्ते में 253.25 करोड़। अब तीसरे हफ्ते के पहले शुक्रवार को फिल्म ने ...